मन के शोर हैं या हक़ीक़त नहीं जानती ये बंद हैं या शेरो शायरी मैं नहीं जानती मन के शोर हैं या हक़ीक़त नहीं जानती । ( १ ) रुत बदलती है,मौसम बदलते हैं रोज, दिन महीने और साल गुजरते हैं रोज बस बदलती नहीं है घड़ी इंतज़ार की, जाने कितनी गली से गुजरते हैं रोज । ( २ ) ग़मों का अम्बार इतना ज्यादा है पास गैरों के ग़म सहलाने की फुरसत नहीं गैरों की ख़ुशी से सरोकार मुझको नहीं ख़ुशी मेरे दर का रुख़ जब करती नहीं । ( ३ ) सितम ढाए हैं बहुत से सितमगर मगर ज़ख़्म खा-खाकर दिल पर संभलते रहे ग़मों में शामिल हुए नए ग़म हजारों मगर अज़ाब शानों पे रख रेगज़ारों पे चलते रहे । ( ४ ) हवाओं का दरीचे से बेरुख़ी से मुड़ के जाना आवारा सडकों पर सोचों की प्रायः टहलना दिल का परदा हिलाना गवारा भी ना समझा दरे-जाना से लौटकर हरीमे-ग़म में भटकना । अज़ाब -मुसीबतें । शानों--कांधा । रेगज़ारों--रेगिस्तान दरे-जाना- प्रिय के द्वार । हरीमे-ग़म--दुःखों के सहन में । ...
संदेश
मन के उद्गार
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मैं अपने मन की कुछ बात कहना चाहती हूँ बुद्धिजीवी लोगों से ,क्योंकि मैं भी अपनी बेटी के रिश्ते के लिए आजकल इन चोंचलों से अज़ीज आ रही हूँ ,कब लगाम लगेगी इन कुंडली के चक्करों की जोड़-तोड़ को ,ज्योतिषियों की भ्रामक प्रचारों को जिसका जहर टी. वी.पर हर चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है इंटरनेट पर पंडितों की साइटों की भरमार है ,जिसे देख सुनकर जनता अंधविश्वासों की शिकार होती जा रही है ,मांगलिक और गुणदोष के चक्कर में लडके-लड़कियों की शादी की सही उमर ही निकलती जा रही है यदि पोथी,पत्रों वाली बातें इतनी ही सच होतीं तो हमारी पीढ़ी के लोग कितने परेशान हुए होते ,पहले हर दम्पति के चार,पांच ,छह ,आठ औलादें होती थीं इतने शिक्षित भी लोग नहीं होते थे कि अपने इतने संतानों की सही डेट ऑफ बर्थ का सही-सही लेखा-जोखा संरक्षित कर रख सकें । टी.वी. पर दिखाए जा रहे वास्तु शाश्त्र कुंडली के दोष गुण के उपाय अच्छे-अच्छों के दिमाग़ का गुड़गोबर कर दिया है ,पहले भी लोग मानते थे पर आजकल की तरह नहीं ,कितनों की दुकानें चल निकली हैं ,शादी व्याह की कित...
मत हमसे हमारी उमर पूछिये
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मत हमसे हमारी उमर पूछिये उमंगें-तरंगे जवां धड़कने हैं अभी अभी अंगड़ाईयाँ लेतीं हिलोरें घनी मत हमसे हमारी उमर पूछिये धुँधला जाये जिसे देख जौहरे-आईना अभी भी बसद रंग हृदय के आबाद हैं कल्पनाओं का व्यापर करती नहीं मैं महफ़िलों में अभी भी नूर की धाक है मन के सितारों का चमकता गगन देखिये मत हमसे हमारी उमर पूछिये । रंग और रेशा शरीर के हैं जर्जर मगर उजले केशों में शक्ति की वही धार है वहशत वही आज़ भी मेरे हर लम्स में जीस्त वही आज भी अज्जाए-बहार है ढली साँझ,चांदनी का खुशरंग जुनूँ देखिये मत हमसे हमारी उमर पूछिये । सदा वंचित रखा खुद को जिस बात से क़ायम रिश्ता था भींगती सांवली रात से बेमक़सद गंवाई जिंदगी जो मैनें दहर में अभागिन इच्छाएं जागी अब हो मुखर हैं मौज़-ए-खूँ देखिये बस रंगे-तरब देखिये मत हमसे हमारी उमर पूछिये । मलय-मारुत लजाएँ गति वही आज भी इन हाथों भुजाओं में है बल वही आज भी धुंधला गई रौशनी जर्जर मलिन गात है ज़िन्दा हासिल-ओ-लाहासील ज़ज्बात हैं नंगे-पीरी शर्मा जाये नैरंगे-नज़र...
मैं सीपी के मोती जैसी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
हमराह में साथी नहीं संगी कोई अपना भरे जो रंग गहबर सा अधूरा ही रहा सपना मिले मंजिल मेरी मुझको अभिलाषाएं भटकती हैं महत्वाकांक्षा रही सिसकती उमर पल-पल गुजरती है , गगन के सितारों सी चमकने की कल्पना थी जमीं पर पांव चाहत चाँद छूने की तमन्ना थी । अपनों ने दिखा दिवा सपना कंचन सा विश्वास ठगा मेरा खुद की धुरी के चारों ओर बस डाल रही अब तक फेरा , घायल मन की व्यथा मिटा यदि कोई बहलाता चाहे अनचाहे सपनों की यदि मांग कोई भर जाता । सागर से भरी गागर है मन रीता-रीता सा ही मोती सी तरसती तृष्णा घर संसार सीपी सा ही , टूटे साजों पर गीत अधूरे किस्मत काश संवर जाए चाहत पर चातक की शायद स्वाति की बूँद बरस जाए । कस्तूरी जैसी महक मेरी ये जागीर न देखा कोई असहाय साधना की राहें ऐसी तरूण कामना खोई , घरौंदों को आयाम मिले कब किरण भोर की आएगी कब कसौटियों पर खरी उतर शख़्सियत गर्द मचाएगी । विराट कलाओं क...
मन का सुखौना
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मन का सुखौना कब नजरें इनायत फ़ना कब नज़र कब ख़ुशी लब हँसी क्या हमें ये ख़बर । अभी तक तो खिली धूप थी आँगने की बादलों ने चुबौली रुख़ घटा डालकर अभी मन का सुखौना ज्यों डाली ही थी ओदा कर दी घटा और भी झमझमाकर , कुछ सिमसिमाहट होगी दूर यह सोचकर भांपकर मिज़ाज़ मौसम का रुख देखकर मन की तिजोरी से सारा जिनिस काढ़कर दहिया लगाई ख़ुशफ़हमी दिल नाशाद कर , रुत बदलती है रंग पल में जाना ना था रुख हवा का किधर हो कब जाना ना था धूप बदली की कितनी सुहानी लगी थी ये खेल धूप-छाँव का दिल ने जाना ना था , ग़र अहसास होता फ़िजां के इस अंदाज़ का साँसें महकी ना होती बहकी पुरवा ना होती कैसे होते हैं शाम औ सुबह रूप के जान लेते ग़र शमां को रौशनी की ऐसी परवा ना होती , फ़ुर्सत से मिली थी नज़र जो दो घड़ी के लिए ख़ुलूस मिला उल्फ़त मिली दो घड़ी के लिए मेरी महफ़िल में बैठ भी कभी दो घड़ी के लिए देख अजनवी की तरह ही सही दो घड़ी ...
मन से मावस की कारी रात भगाएं
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मन से मावस की कारी रात भगाएं आओ मिल जुलकर हम सब नेह का दीप जलाएं तम् के नीचे भरें तमस के आँचल उजियारा ,घर-घर पूनम का चाँद बुलाएं स्नेह में बोरें माटी का तन, मन से मावस की कारी रात भगाएं , दुःख दर्द गले मिल बांटें आओ, इक दूजे के गम शूल खींचकर सुपर्व मनाएं शुभ दीवाली, कण-कण प्रकाश की लौ बिखेरकर , हम करें बात तो लगे गीत सा, फुलझड़ियों के जैसे फूटे सितारे, रोमांच भरा हो मिलन हमारा ,लगे पटाखों की लड़ियों से नज़ारे , मिलें बंधुजनों के घर-घर जाकर, मतभेद मिटाकर देवें बधाईयाँ खुशियों की मन में लहर जगाएं खाएं खिल बताशे औ मिठाइयाँ , महान पर्व ये बरस-बरस का, कड़वाहट का आओ म्लेच्छ भगाएं स्नेह धार से नवकिरण बार हम एकता का जग-मग दीप जलाएं । ...
''शायद यही हो मेरा आत्मबोध-आत्मबोध''
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
शायद यही हो मेरा आत्मबोध-आत्मबोध लेखनी लिखने को आतुर पर शब्द छिन गए हैं उसके अस्तित्व की सार्थकता स्त्रीत्व के दायरे में जकड़ी अपने निजत्व से निकलकर स्वयं को पहचानने के लिए व्यग्र पर घर की सीमा परिवार की गरिमा कायम रखने के लिए उसकी चिर-परिचित धरोहर का भष्म होना क्या यही नियति है । सबके लिए दीपशिखा सी जलते रहना उसकी तपिश में केवल नारी होने की जड़ता का द्वन्द शेष उसका अपना । कितना तल्ख़ी भरा है स्त्रीधन, अर्थहीन रेगिस्तान सा विवश नैसर्गिक विकास क्रियात्मक ऊर्जा को हवा दे देकर दाल भात के वाष्प में प्रतिभा का शोषण पूर्णता को निहलती रसोई आत्म विश्वास का तार-तार होते देखते रहना क्या यही है उसकी नियति । पर नहीं,एक तलाश है इस लीक से हटकर मन्सूबों को निखारने के लिए जो अपने हैं उसके अपने पथरीली पगडण्डियों पर चलकर ...