संदेश

नई स्फूर्ति की मिश्री घोल रही है

'' नई स्फूर्ति की मिश्री घोल रही है '' सोने वालों उठो नींद से आँखें खोलो आलस्य उबासी छोड़ो मुँह तो धो लो , अँधेरे की तिजोरी अलकें खोलीं देखो सप्तरंगों की खींच रंगोली अम्बर ने बिखरा दी रोली खेत चले किसान ले बैलों की टोली बूढ़ी अम्मा मक्ख़न बिलोल रही है , धरा पे बिखरी सूरज की लाली मन आभा मण्डल से हुआ विभोर गहमा-गहमी हुई प्रारम्भ प्रात की गह-गह फैली कृत्रिम छटा चहुँओर हरियर दूब पर ओस ठिठोल रही है , हिम शिखर की चोटी चूम-चूम स्वर्णिम ऊषा पट खोल रही है प्रात की पहली रुपहली किरण सिन्दूरी घूँघट के ओट से बोल रही है नई स्फूर्ति की मिश्री घोल रही है मंगल गीत सुना रहे हैं सुर में दहियल,बुलबुल,कोयल,कलहांस गुलमुहर पर छितरी लाली पीली ओढ़नी ओढ़े अमलतास चिड़ियाँ चह-चह किल्लोल रही हैं , दिन चढ़ आया रवि लाया देखो नव जोश उजास की भरी टोकरी तिमिर चीर फूट रहा उजाला पुरईनियां खिल गईं ताल,पोखरी पुरवईया झूर-झूर डोल रही है , दिन की सारी ...

देखो अश्रु की धारा

देखो अश्रु की धारा दुश्मन पतित बाज ना आएगा कभी भी अपनी बेशर्मी से जला दो शत्रुओं की लंका लहू की ख़ौलती गर्मी से , इतिहास के पन्नों में होगी दर्ज़ वीरों तुम्हारे शौर्य की गाथा चुका दो क़र्ज़ निभा कर फ़र्ज चूमें माँ भारती गर्व से माथा , इक बलिदानी की विधवा तुझसे ही न्याय है मांगे शहीदों के यतीम बच्चे भी तुझसे ही इंसाफ़ हैं मांगे , उन माँ-बाप के आँखों में देखो अश्रु की बहती अविरल धारा जिनने अपने ज़िगर का टुकड़ा वतन की आन-बान पर वारा , कोई बांका वार ना जाये खाली  रायफ़ल की दुनालों का हो तुम तो बहादुर वीर सिपाही मिटा दो नाम नक़्क़ालों का , गिन-गिन शहादतों का तुम्हें अब   वीरों ज़ल्द इंतक़ाम लेना होगा  तुम्हें क़सम भारत माता की बैरियों का सर क़त्लेआम करना होगा , घर के गद्दारों का भी है ख़तरा कहीं कम ना आंकना शमशीरों पैलटगन भी संभालन कर रखना तुम अपनी भी सुरक्षा में शूरवीरों , हायतौबा मच जाये भले ही  इसका ग़म नहीं है करना क़ौम के संग तुम्हारे सभी लोग बांध लो गिरह नहीं है डरना ।           ...

फट गई ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि

   फट गई ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि मोदी कर दिए ऐसी कारगुजारी ,बंध गई घिग्घी गिद्धों की सारी होशो-हवास उड़ा,उड़ी है नींद बिचारी ,फट गई ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि , प्राचीर से लाल किले ने फोड़ दी है चिंगारी पाकिस्तान में धुवां उठ रहा सुलग-सुलग जल रहा नर संहारी पड़ गया उल्टा पासा भारी ,ईंट को मार पत्थर ने दी करारी बंध गई घिग्घी गिद्धों की सारी ,फट गई ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि , मोदी कर दिए ऐसी कारगुजारी ,बंध गई घिग्घी गिद्धों की सारी होशो-हवास उड़ा,उड़ी है नींद बिचारी ,फट गई ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि , दिखा आईना गिलगित,बल्टिस्तान का ठोंका '' पीओके '' पे दावा  ज़ालिमों हमने सहा है घाव बहुत फूट रहा भीतर का लावा खुद के ही जाल में फंसा मदारी ,आगे देखो क्या सुलूक हमारी  बंध गई घिग्घी गिद्धों की सारी ,फट गई ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि , मोदी कर दिए ऐसी कारगुजारी , बंध गई घिग्घी गिद्धों की सारी होशो-हवास उड़ा,उड़ी है नींद बिचारी ,फट...

अभिव्यक्ति की आजादी है इसीलिए अभिव्यक्त किया है

अभिव्यक्ति की आजादी है  इसीलिए अभिव्यक्त किया  हम ध्वज चाँद पर फहरायेंगे क्षितिज का चाँद हमारा है देखो तीन रंगों के बीच चक्र अभिप्राय बड़ा ही प्यारा है , तूं झंडे पर चित्र बना चाँद का,ध्यान रहे आधा अधूरा हो आधे चाँद के बीचो-बीच में बस एक ही टंका सितारा हो  , पवन नीर सब अपना सूरज पर भी अधिकार हमारा है आस्मा सहित चाँद के जुगनूँ तारे,सबपर राज हमारा है , जल ज़मज़म का पीकर भी तेरे मन का सोता ख़ारा है यहाँ हर मन के सोते से फूटती गंगा की पावन धारा है , अपराध की फ़ेहरिस्तों से गदगद होता ख़ुदा तुम्हारा है सद्गगुण,सुमार्ग,सत्कर्म से अभिभूत होता नाथ हमारा है ।                                                  शैल सिंह 

अपनों से ही ठोकर खाई

अपनों से ही ठोकर खाई यह कविता उनके लिए जो परिश्रमी मेधावी होने के बावजूद भी लोगों के अन्याय का शिकार होते है ,फिर भी हारते टूटते नहीं ,गिर के फिर संभल जाते है अगली लड़ाई के लिये और पुनः संकल्प की टहनियों को संजीवनी दे पुनर्जीवित करते हैं मंजिल तक पहुँचने के हर प्रयास को ,बार-बार परास्त हो साहस को और शक्तिशाली बना विरोधियों को मजबूर कर देते हैं सत्य की ठोस जमीं पर उतरने को। संकटों में घिरकर भी लक्ष्य को सकारात्मक बना लेते हैं सामर्थ्यवान की गलत नीति को धराशाई कर देते हैं और सत्य की जीत पर वो कभी-कभी छलांगे भी लगा लेते हैं,जो भी कुर्सी का गलत उपयोग करते हैं उनके लिए भी मेरी ये कविता है ,किसी के पक्षपात के लिए किसी योग्य का अहित नहीं करना चाहिए । तूं भी कश्ती पे सवार है कश्ती मेरी डूबाने वाला तूं भी धरती पे इंसान है भगवान नहीं कहलाने वाला डर तूफ़ां की मौन हलचल से ज्वार उफ़ान पे आने वाला ईश्वर की लाठी बेआवाज़ सुन वही तुझे तेरी औक़ात बताने वाला , इतना गुरूर हस्ती पे हस्ती ही सबक सिखाएगी जिस चाबुक से किया वार अक़्...

फर्ज बताने हम निकलें हैं

चित्र
कारगिल दिवस पर  कारगिल दिवस पर  अखण्ड भारत का अखण्ड दीप जलाने हम निकले हैं करें हिन्द पर प्राणउत्सर्ग अलख जगाने हम निकले हैं ज्योति से ज्योति बिखेरने की मुहीम पर हम निकले हैं साथ कारवां का निभाने की अपील पर हम निकले हैं जागो भारतवंशी एकता का हार पिराने हम निकले हैं शहादतों का कर्ज उतारना फर्ज बताने हम निकलें हैं ग़द्दारों की विकृत ज़मीर को धिक्कारने हम निकले हैं रचनाधर्मिता की मशाल से तुम्हें जगाने हम निकले हैं                                                   शैल सिंह 

क्या भाव हृदय के जाने

क्या भाव हृदय के जाने  तूं पत्थर तेरा दिल पत्थर क्या भाव हृदय के जाने क्यों लहूलुहान विश्वास करे कभी आस्था नहीं पहचाने मनकों की माला फेरूँ क्या कैसे नाम रटूं तेरा जिह्वा पर क्या पुष्पों का हार चढाऊँ और क्या-क्या वारूं दीया पर सच्चरित्रता,सत्कर्म,ईमान,कर्मठता का ग़र तुझे फल देना घातक इतना तो फिर सन्मार्ग चलें क्यों तेरे लिए    जियें चल कुमार्ग पर जीवन अपना कितना धैर्य का लेगा इम्तिहान तूं कितनी बार करेगा नाइंसाफ़ी  भक्ति-भावना छोड़ दी अब तो करले जितनी करनी वादाख़िलाफ़ी  तेरी दिव्य दृष्टि किस काम की जब उचित-अनुचित अनर्थ ना देख सके तूं पाखंडी पाषाण की निष्ठुर मूरत होता कितना अन्याय ना रोक सके ग़र तेरी लाठी में दम है इतना तो कर वार मेरे दुश्मन पर जिसने इतना गहरा घाव दिया कर बेआवाज़ प्रहार उस तन पर।                       शैल सिंह