रिमझिम सावन जो बरसे

रिमझिम सावन जो बरसे 


एक तो किल्लत बिजली की
उसपर से हवा भी गुम हो
मौसम की मार सही ना जाए
कैसी बेशरम गर्मीं तुम हो ,

करत निहोरा मानसून का
बीता गया मास आषाढ़
सावन उमस में काट रहे
कब होगी नदियों में बाढ़ ,

पेट की अगन बुझाने को
मरना खपना बदा रसोई में
टपर-टपर टिप चुवे पसीना
दम निकले आटा की लोई में ,

बड़े बुज़ुर्ग दुवारे दालान में
रुख पर डाले घूँघट कनिया
कोठरी भीतर अऊंस रही 
लेके हाथ में डोले बेनिया ,

डीह-डिहुआरिन पूज रहे सब
टोटका करि करि मेंह बुलावे
मँहगाई करे हाल बेहाल
कैसे जल बिन जिनिस उगावें ,

जरई सुख रही क्यारी में
रोपनी मूसलाधार को तरसे
प्यासी धरती निष्ठुर मौसम
भींगे रिमझिम सावन जो बरसे ।

कनिया--दुल्हन ,अऊंस--उमस
     शैल सिंह



टिप्पणियाँ

  1. अब कसूर गर्मी के सर ... बिजली सरकार नै देती ... पेड़ आदमी काट देता है ... गर्मी बेचारी क्या करे ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नई बहू का आगमन पर मेरी कविता

" विश्वव्यापी व्याधि पर कविता पर कविता "

बे-हिस लगे ज़िन्दगी --