संदेश

" नदी के तट सी मुझसे बना दूरियां "

ग़र दर्द सारे तुम अपने दे देते मुझे पिरो ग़ज़लों में बज़्म में सुना देती मैं पीर उर की जो कह ना सके खोलकर हर कड़ी उसकी बज़्म में गुनगुना देती मैं । क्यों गम्भीर मुद्रा तुम अपना लिए मन वीणा के तार कभी छेड़े तो होते चाहा बहुत ढाल बन जाऊँ तेरे दर्द की  दर्द अधरों के पट अनकहा उकेरे तो होते । ख़ामोशी का इक कवच ओढ़ कर मौन के यज्ञ ग़म का हवन बस किये तान वितान नजदीक तुमने तन्हाई का  मेरे कौतूहल का हँसकर शमन बस किये । नदी के तट सी मुझसे बना दूरियां  गीला मन क्यों पाषाण सा कर लिया मन का मकरंद मैं तुम पर लुटाती रही मुझे भी तुमने भींगे सामान सा कर लिया । क्यूँ मुख़ालिफ हवायें हुईं प्रीत की काश निहारा तो होता कभी प्यार से कभी चुप्पी की चादर हटाकर नैन भर भींगे होते मेरे नयनों की भी कभी धार से । शमन---शान्त करना सर्वाधिकार सुरक्षित शैल सिंह

बादल पर कविता " ऐ नभ के कारे बादलों क्यूँ भाव हो खाते "

अरे बादलों बरसना है तो बरस जाओ ना ऐसे रोज-रोज घन घेर कर डराते हो क्यों  हवाओं का झकोरा दामिनी की दहाड़ से गुजरे लम्हों की सुध फिर दिलाते हो क्यों । बीते सुहाने रूत भींगा-भींगा सा एहसास सर्द-सर्द फ़िज़ाएं धुंआं-धुंआं सा आकाश सूर्यास्त का तमस झींसियों से भिंगो देना फिर यादों के आवर्त में आकंठ डुबो देना । कहीं ऋतु ना बीत जाये आवारा सा फिरे मिटे भू की तिश्नगी बरसा फुहारा सा नीरें ऐ नभ के कारे बादलों क्यूँ भाव हो खाते राहत के सांस दो उमस से क्यूँ हो सताते । तूं ख़ुद तो फिरे चन्दा को आगोश में लिये रोयें किसी की ख़ाहिशें ख़ामोश लब सीये कोई रोज भींगता भीतर की वृष्टि में मगन दे सलिल की सौगात धरा हो जाये दुल्हन । भृकुटी तनी तेवर मेघ नज़ाक़त किसलिए  ताने घूँघट घटा के इतने उन्मत्त किसलिए दरकी धरती सूखी नदियां व्याकुल परिन्दे दग्ध हृदय विरहणियों के बरसा तरल बूँदें । तड़-तड़ा गड़क-तड़क अंतर्ध्यान हो जाते गड़-गड़ा ग़ुर्रा के नीला आसमान हो जाते बरसो झमाझम सावन मनभावन हो जाये चहुँ दिशाएं नन्ही बूंदों से सुहावन हो जाये । सर्वाधिकार सुरक्षित शैल सिंह

" धड़कतीं अभी धड़कनें तेरे इंतज़ार में "

धड़कतीं अभी धड़कनें तेरे इंतज़ार में हसीं स्वप्नों की लड़ियाँ पिरो आँखों में सजा रखी हूँ पलकों के शामियानों में ली कैसे करवटें सलवटों से पूछ लेना मुस्कान का मधुमास दे लब चूम लेना । फड़कें आँखें कभी तेरी तो सोच लेना के जिक्र तेरा लब से छेड़ रहा है कोई  नींद आँखों से बैरी हुयी तो सोच लेना के याद के लौ में तेरे जल रहा है कोई । कसमसा लें कभी अंगड़ाई  बांहे तेरी महसूस लेना कहीं बांहों में मैं तो नहीं ओढ़ कर लिहाफ़ सोना मेरे यादों की आभास लेना जिस्म संग मेरा तो नहीं । आओ इक  बार तुमको  लगा ले गले जाने कब कहाँ  मौत आ लगा ले गले   फिर जाने लौट  दिन ये आयें ना आयें वक्त मनहूस फिर मिल पायें  ना पायें । सांसें अंटकी  तुम आओगे तक़रार में धड़कतीं अभी धड़कनें तेरे इंतज़ार में प्रीति की ओस से आ बुझा प्यास मेरी दो बूंद को चातकी सी लगी आस तेरी । तुम गये जिस जगह थे मुझे छोड़ कर पथ निरखती  मिलूँगी  उसी  मोड़ पर मन की वीणा के तार आ झनझना दो  ग़ज़ल प्यार की फिर कोई गुनगुना दो । ...

आज की परिस्थिति पर कविता

आज की परिस्थिति पर कविता क्या कहें कैसा हो गया है आलम नीरस विरक्तता छाई है हर तरफ  घुट रहा है दम अब तो सन्नाटों से  प्रचण्ड स्तब्धता छाई है हर तरफ । न कोई किसी की ख़ैरियत पूछता ना तो किसी का दर्दे हाल जानना ख़ुद से ही हो गए हैं सब अजनवी ना कोई चाहे किसी से हो सामना । कितना लाचार कर दिया व्याधि ने  आपसी सौहार्द मेलजोल ही खतम फिर कब आएंगे दिन लौट सुनहरे   कब नई भोर का प्राची से आगमन । है फन काढ़े खौफ़नाक भयावहता लगता जैसे हवाएं विषैली हो गईं हैं सर्वत्र करते परिभ्रमण यमदूत जैसे उचट ज़िन्दगी भी कसैली हो गई है । सजना -संवरना  पहनना- ओढ़ना लगे सबपे कोरोना का ग्रहण भारी घूमने टहलने पे भी लगीं पाबंदियां पूरे विश्व में कोविद का क़हर जारी । घर भी मुद्दत से मेरे ना आया कोई  नाकारा लगे घर का साजो सामान  नाता सबसे तुड़ा दिये नाशपीटी ने क्या इससे निपटने का हो अनुष्ठान । वर्षों पीछे ढकेल दिया महामारी ने निठल्ला बैठे भी क्षति हुई वक्त की  कई सपनों की टूटीं बिखरीं मीनारें  युक...

याद पर कविता " उसकी यादों के महक सिवा "

ग़म सीने में छुपाये हँसी होंठों पे रखकर रोक के आँसू आँखों में मुस्कराना सीख लिया कबतक बहायें आँसू नैन कबतक ग़म का ग़म करें जख़्मों को बना कर तराना मैंने गुनगुनाना सीख लिया ।   बड़ी तल्ख़ी से ज़माने ने सवालात किये सीखा हुनर लब सील कर जज़्बात छुपाने का  थक गई है ज़िंदगी भी ढो-ढोकर कर्ज़ मोहब्बत का  कब तक रखूँ सिलसिला आँसुओं से ब्याज़ चुकाने का । करना बदनाम उसे मेरी फ़ितरत में नहीं बेक़सूर बेबाक़ी से उसको बताना सीख लिया शाद था जबकि बेहिसाब ज़ालिम की दग़ा पे दिल हो न वो बदनाम बहारों पे इल्ज़ाम लगाना सीख लिया । मुझसे मुझे जुदा कर जाने कहाँ गया वो बस उम्मीदों के पांव बंधी दे खोल कोई ज़ंजीरें उसकी यादों के महक सिवा चाहूँ न मैं तो कुछ भी  बस दर्दे-दिल का सुकूं नयन में दे छोड़ संजोई तस्वीरें । करती है सियासत कैसी मुहब्बत भी तो ज़िन्दगी को हर क़दम देना इम्तिहान होता है लगे ईश्क में मुद्दत सा हर पल हर लम्हा जुदाई का आँखों में पलते अज़ीब ख़्वाब लब पे दर्दे जाम होता है । सर्वाधिक...

अभी तक जिसपर किसी ने नहीं लिखा

अभी तक जिसपर किसी ने नहीं लिखा किसी को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं वरन मंथन करने के लिए लिखा है ,लेखन के क्षेत्र में रचनाकारों के भागमभाग पर एक वानगी जिन लोगों ने रचनाओं का स्वरूप ही बिगाड़  दिया है,कितनी कोई प्रतिक्रिया देगा दौड़ती हुई  रचनाओं पर......  प्रशंसा में छिपा झूठ कवि पहचानते नहीं  आलोचना में सत्य छिपा तुम ताड़ते नहीं , यूँ रोज-रोज कविवर जो कविता लिखोगे अनायास जबरदस्ती उसमें लफ़्ज़ ठूंसोगे तुक,ताल, लज्जतें,ना कथ्य,प्रेरणा,सन्देश बुन ज़ाल शब्द के बे-अर्थ भाव पिरोओगे , कविता,कलाम,रूबाई औ ग़ज़ल हर्फ़ से मन होने लगा विरत है क्यों इस तरफ से बिन सुस्ताये लिख शायद गर्दा उड़ाते हो अनर्गल प्रलाप गढ़गढ़ कविता बनाते हो , न दर्द करूण रस में न श्रृंगार रस में दम दो चार पाठकों की सराहना के पात्र बन अप्रयोज्य सृजन पर तुम यूँ गुमान करोगे रूप पद्य का बिगाड़ कर नाम कमाओगे , ऐसे कीर्ति की ललक क्यूँ जो दौड़ रहे हो अल्फ़ाज़ काव्य में अरुचि के सौन रहे हो कोफ़्त होने लगी है पठन...

इतनी पाबन्दियां होंगी गले अपनों को लगा ना पायेंगे " कोरोना पर "

इतनी पाबन्दियां होंगी गले अपनों को लगा ना पायेंगे कभी सोचे ना थे हम ज़िन्दगी में दिन ऐसे भी आयेंगे  पहिया वक्त का थम जायेगा ठप व्यवसाय हो जायेंगे । ऐसा क़हर कोरोना ढायेगा जुगत कुछ कर ना पायेंगे निलय में ख़ुद को रख बंधक तन्हा दिन-रैन बितायेंगे बहेगी शुद्ध,स्वचछ,निर्दोष हवा लुत्फ़ उठा ना पायेंगे लहरेगी गंगा माँ में पावन धार  तृष्णा मिटा ना पायेंगे  कभी सोचे ना थे हम ज़िन्दगी में दिन ऐसे भी आयेंगे । वक़्त ही वक़्त रहेगा पास मन की बात कर ना पायेंगे होंगे सखा,सनेही के बंद किवाड़ हम मिल ना पायेंगे  पकेंगे घर में बहु व्यंजन  स्वजन को खिला ना पायेंगे खाली सूनसान सड़क पर भी सवारी दौड़ा ना पायेंगे कभी सोचे ना थे हम  ज़िन्दगी में दिन ऐसे भी आयेंगे । निर्धन मजलूमों के कारोबार के रास्ते बन्द हो जायेंगे घर में होगी भरी विभूति,पूर्ण आकांक्षा कर ना पायेंगे मचलते मन को वश में कर के मलते हाथ रह जायेंगे लाॅकडाउन के पालन में अवकाश भी मना ना पायेंगे कभी सोचे ना थे हम  ज़िन्दगी में दिन ऐसे भी आयेंगे । जहां स...