बुधवार, 5 मार्च 2014

मोबाईल

ये मोबाईल


ये मोबाईल भी क्या जंजाल है
बेमतलब मिस्ट काल देकर
पूछता हर कोई हाल-चाल है 

बट्टा लगे बजट का इसलिए
घर वाले से बंद बोल-चाल है
हितैषी बन हमें ही लगा चूना
धूर्त टाईम पास कर निहाल है

ऐसे तो कोई ना ले खैर-खबर
इस चालबाजी का बड़ा मलाल हैं
सच कहूं मिस्ट काल देने वालों
ये मोबाईल रखना भी बवाल है ।
                                             शैल सिंह 

बड़े गुमान से उड़ान मेरी,विद्वेषी लोग आंके थे ढहा सके ना शतरंज के बिसात बुलंद से ईरादे  ध्येय ने बदल दिया मुक़द्दर संघर्ष की स्याही से कद अंबर...