गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

मैं मेरी तन्हाई

मैं मेरी तन्हाई 


मन के आंगन बहती रहती
यादों की पुरवाई
इसीलिए भाई मुझको मैं मेरी तन्हाई ।
कुछ अतीत का कोना
कुछ कल का ताना-बाना
आज में जीती सुख से
अपनी धुन का गा के गाना ।
जोड़ों सी मीठी टीस उठे
कुछ दर्द भी ले अंगड़ाई
लगे सुहानी रहस्यमयी
दिन सी रात हुई अमराई ,
इसीलिए भाई मुझको मैं मेरी तन्हाई ।
भूल सकी ना जिसे कभी
अपना होना साबित करतीं
व्यर्थ की कितनी चीजें भी
मन को परिभाषित करतीं ।
बीते कल की भग्न प्राचीरें
वो आँखों में भर लाई 
नीम बेहोशी सी खुश्बू में
कितनी रातें जाग बिताई
इसीलिए भाई मुझको मैं मेरी तन्हाई ।
                                             
                                         शैल सिंह 


4 टिप्‍पणियां:

ज़िन्दगी पर कविता

ज़िन्दगी पर कविता  दो पल की ज़िंदगी है दो पल जियें ख़ुशी से हंसकर मिलें ख़ुशी से  खुलकर हंसें सभी से। बचपन में खेले हम कभी चढ़के आई जवानी फि...